फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आम लोगों को सपा के जंगल राज से बचाएं कांग्रेस कार्यकर्ता’

Sat, 07 Feb 2015 11:20 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीए की केंद्र सरकार से रुखसती के बाद से सियासी बोल बोलने से परहेज करते रहे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को सपा सरकार की नीतियों के खिलाफ मुखर होकर बोले। उन्होंने खुटार क्षेत्र में दिनदहाड़े डकैती को मुद्दा बनाकर सपा सरकार की कानून व्यवस्था को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि आम लोगों को सपा के जंगल राज से बचाने में कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

जनपद प्रवास पर आए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सुबह से ही आवास पर ग्रामीण क्षेत्रों से समस्याएं लेकर आए जन सामान्य के लोगों से मुलाकात में व्यस्त हो गए। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण कराने के लिए कई अधिकारियों से फोन पर संपर्क साधा। इसी कड़ी में जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह, रजनीश गुप्ता आदि से भेंट करके जिले की राजनीतिक गतिविधियां टटोलीं।  
बाद में कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर कहा कि सपा सरकार में गुंडे-बदमाशों का बोलबाला बढ़ रहा है। जनता अपनी खून पसीने की कमाई बैंकों में सुरक्षित समझ रही, लेकिन वही बैंक लुटेरों के निशाने पर हैं। गैंगरेप जैसे गंभीर मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं होना सपा सरकार की बदनीयती को साबित करता है। उन्होंने कहा कि इस माहौल में कार्यकर्ता अराजकता के मुद्दे को उठाकर जनता की आवाज बनें। इस मौके पर सेवादल के जिलाध्यक्ष अश्विनी द्विवेदी, विनीत मिश्र, अनूप वर्मा, कृपाराम मिश्र, युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय मिश्रा रिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें