फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का शिष्टमंडल

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बीएसए से मिलने पहुंचा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का शिष्टमंडल - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के शिष्टमंडल ने जिलाध्यक्ष/मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें 69 हजार शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों का सत्यापन का पूर्ण न होने से अवगत कराया। सत्यापन पूर्ण कराने व सामूहिक एरियर दिलवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

महासंघ जिला महामंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि जिन शिक्षकों का चयन वेतनमान लगना है, उसमें में काफी विलंब किया जा रहा है। समस्त पत्रावली पूर्ण होने के बावजूद बिना किसी कारण के चयन वेतनमान नहीं लगाया जा रहा है। जिला संगठन मंत्री अंकुर त्रिपाठी ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है। बहुत से नवनियुक्त शिक्षकों के एरियर बकाया हैं।
उनके एरियर इसी वित्तीय वर्ष में दे दिए जाएं। शिष्टमंडल में जिला कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार मैथिल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्रेयश चंद्र सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार उपाध्याय, भावलखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल सिंह, ददरौल ब्लॉक अध्यक्ष संतोष अवस्थी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें