फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर जी महाराज के प्रकाशपर्व पर समागम का आयोजन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में श्रीगुरुतेग बहादुर के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा रामनगर में सबदकीर्तन करता रागी - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्री गुरु तेग बहादुर महाराज के 401वें प्रकाश पर्व पर विशेष गुरमत प्रचार समागम का आयोजन रामनगर स्थित श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा में किया गया। बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा में मत्था टेका।
विज्ञापन

श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की 401वीं जयंती बड़ी श्रद्धा से मनाई गई। इसके उपलक्ष्य में दो दिन पहले से रखवाए गए श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति बृहस्पतिवार को हुई। इसके उपरांत गुरुद्वारा के हजूरी रागी गुरविंदर सिंह ने आरती एवं गुरु तेग बहादुर की स्थिति में शबद गायन किए। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक आश्रम कुटिया साहिब से आए गुरदीप सिंह राजा ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर महाराज का जन्म 21 अप्रैल के दिन अमृतसर में हुआ था।
गुरुद्वारा अध्यक्ष जगजीत सिंह ने बताया कि तिलक और जनेऊ की रक्षा के लिए इन्होंने दिल्ली के चांदनी चौक में अपना बलिदान देकर हिंदू धर्म की रक्षा की। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब की पालकी को पुष्पों से सुसज्जित किया था। सैकड़ों की संख्या में श्री गुरु तेग बहादुर जी के श्रद्धालुओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संगत को प्रसाद भी वितरण किया गया। शाम को 7:00 बजे से दीपमाला का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष जगजीत सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल को श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज का प्रकाश पर्व भी इसी स्थान पर मनाया जाएगा। इस दौरान महासचिव जुझार सिंह मोगा, सीनियर मीत प्रधान करमजीत सिंह बग्गा, जगजीत सिंह, वीरेंद्र पाल, सिंह गोल्डी, पपेंद्र सिंह ,मनी बग्गा, त्रिलोचन सिंह बग्गा, सुरजीत सिंह, रंजीत सिंह बग्गा, अवतार सिंह मोगा, जितेंद्र सिंह, यश गोपी मनदीप कौर, जसमीत सिंह, स्वर्णदीप सिंह सोनू आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में श्रीगुरुतेग बहादुर के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा रामनगर में फूलों से सजाया गुरु?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें