फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 13 चौराहों व तिराहों पर शुरू होगा आईटीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य स्मार्ट सिटी योजना तहत शहर में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) परियोजना को शुरू करने के संबंध में बैठक हुई। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत आईटीएमएस परियोजना स्वीकृत है। जिस पर एमनेक्स इन्फोटेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कार्य कराया जा रहा है, जो प्रगति पर है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि वर्तमान में कार्यदायी संस्था की ओर से इस परियोजना के तहत चयनित 13 चौराहों/तिराहों का फील्ड सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। सभी 13 चौराहों/तिराहों व ऑपरेशनल कंट्रोल रूम की ड्राइंग व डिजायन तैयार की गयी है, जिस पर अनुमोदन प्रदान किया जाना है। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कौशिक व सीनियर इंजीनियर रितेश सिंह ने आईटीएमएस परियोजना के ड्राइंग व डिजायन को प्रोजेक्टर के माध्यम से स्क्रीन पर दिखाया और परियोजना के संबंध में जानकारी दी।
बताया कि किस तरह से आईटीएमएस काम करेगा। इसके तहत सभी चौराहों व तिराहों पर ट्रैफिक सिग्नल, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एसपी सिटी संजय कुमार, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण आशीष त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें