फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल की शिक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने की आवश्यकता : शुक्राईनाथ योगी

विज्ञापन
तिलहर के कन्या गुरुकुल रुद्रपुर में महोत्सव के दौरान सभा को संबोधित करते महंत शुक्राईनाथ योगी। ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। गांव रुद्रपुर स्थित कन्या गुरुकुल के महोत्सव पर आए नाथ संप्रदाय दादा काला पीर मठ के महंत शुक्राईनाथ योगी ने हिंदू संगठनों को एकजुट होने की अपील की। गुरुकुलों के शिक्षा व्यवस्था को बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार को हरियाणा के हिसार से आकर बरेली होते हुए गुरुकुल पहुंचे महंत शुक्राईनाथ योगी का ढोल-नगाड़ों और गुरुकुल की ओर से फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। दोपहर की सभा में महंत शुक्राईनाथ ने कहा कि सभी हिंदू संगठनों और आर्य समाज को एक झंडे के नीचे एकत्र होने की आवश्यकता है। कहा कि देश में मिशनरियां तेजी से अपने पैर पसार रही हैं।
उन्होंने कहा कि साधु संत अपनी संपत्तियों को गुरुकुल शिक्षा को पुष्पित और पल्लवित करने के लिए अर्पित कर दें। अयोध्या से आए वेदोपदेशक डॉ. शिवदत्त पांडे, बदायूं से आए संजीव रूप और मेरठ से आए भजन उपदेशक अनिल दत्त नादान ने वेदों के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। बरेली विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष नीरज पटेल, प्रदेश मंत्री अमर सिंह गंगवार, जिला प्रभारी बबलू राजेश मौर्य, जिला संगठन मंत्री अनिल गुरुजी, देवेश पटेल, योगी अजीत नाथ, गुरुकुल की प्राचार्य डॉ. धारणा, आचार्य चंदन मित्र, आरेन्द वेदाचार्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरुकुलों को अनुदान दिया जाए
महंत शुक्राईनाथ योगी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मदरसों को दिए जाने वाला अनुदान बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम, योगीराज कृष्ण सहित सभी ऋषि गुरुकुल शिक्षा प्राप्त करके महान बने। कहा कि जब तक गुरुकुल शिक्षा प्रणाली मजबूत नहीं होगी तब तक देश का भला नहीं होने वाला है। सरकार मदरसों की बजाए गुरुकुलों को तत्काल अनुदान देना शुरू कर दें। इससे वहां से निकलने वाले ब्रह्मचारी देश के लिए सच्चे सिपाही के रूप में देश रक्षा के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें