फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। मोहनपुर कलुआपुुर गांव में एक विवाहिता को पशुओं की बिक्री के रुपये मांगने पर ससुराल वालों ने पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

जैतीपुर क्षेत्र के गांव सैदापुर गुलड़िया निवासी रामकुमार जाटव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने पुत्री संतोषा की शादी 16 वर्ष पूर्व मोहनपुर कलुआपुर गांव के एक युवक से की थी। उससे बेटी को सात बच्चे भी हुए। शनिवार की शाम को उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया है। इस पर पुत्री को काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप है कि पशु बिक्री के रुपये मांगने से नाराज ससुराल वालों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया है। थाना प्रभारी शिव दीन वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कराई जा रही है। जांच में विवाहिता के पति और सास-ससुर दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें