फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में रही हरियाली तीज की रौनक

Sun, 16 Aug 2015 11:42 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाली तीज पर महिलाएं 16 श्रंगार करके प्रकृति का स्वागत सखियों के साथ मिलकर करने की तैयारी में लग गई हैं। सावन के त्योहार हरियाली तीज पर बाजार भी नवविवाहिताओं और महिलाओं से भरा रहा। सजने-संवरने के लिए साज-सज्जा का सामान खरीदने के लिए पहुंची महिलाओं की वजह से बाजार में श्रंगार और चूड़ियों की दुकानों पर खासी भीड़ रही। ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने वाली दुकानों पर भी महिलाओं की लाइन ही लगी रही। चूड़ी वाली गली के दुकानदार मोहम्मद शकील ने कहा कि हरी चूड़ियों की बिक्री हो रही है। बारिश होने की वजह से महिलाएं घरों से कम आ रही हैं।
विज्ञापन


सीमा गुप्ता बनीं वैश्य समाज की तीज क्वीन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय वैश्य समाज की महिला टीम ने अध्यक्ष ज्योति गुप्ता की मौजूदगी में हरियाली तीज कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। इस दौरान तीज क्वीन सेलेक्शन के लिए हुई प्रतियोगिताओं में हरे वस्त्रों में सजी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें वैश्व समाज की तीज क्वीन सीमा गुप्ता को चुना गया।
कार्यक्रम में निधि गुप्ता, सरिता गुप्ता, संध्या गुप्ता, रेखा गुप्ता, शशि बाथम, किरन गुप्ता, मीनू गुप्ता, रोमिता, अखिलेश गुप्ता, अंजलि गुप्ता, चित्रा गुप्ता, निशा गुप्ता, रचिता गुप्ता, पदमा गुप्ता, ऐनू गुप्ता, सीमा गुप्ता, टीना, रीता, पूजा आदि महिलाओं ने प्रतिभाग किया था। इन्हें अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने गिफ्ट और सरोज गुप्ता ने बधाई दी। इस मौके पर कोषाध्यक्ष रम्मन गुप्ता, महासचिव अंशू गुप्ता, रजनी गुप्ता, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


लायंस क्लब सेंट्रल की महिलाओं ने किया डांस
शाहजहांपुर। लायंस क्लब सेंट्रल का तीज उत्सव होटल रॉयल पन्ना में संपन्न हुआ। इसमें क्लब की महिलाओं ने जमकर डांस किया और झूला डालकर सावन के गीत गाए। यहां पर हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीतने वाली पल्लवी खन्ना के सिर तीज क्वीन का ताज सजा।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुरुष सदस्यों को तिलक लगाकर और महिलाओं को गजरा पहनाकर किया गया। इस मौके पर विकास मेहरा, रिषी कपूर, धर्मपाल अग्रवाल, विश्वास मलिक, विकास टंडन, रितिका अग्रवाल, लेडी साधना अग्रवाल, अनामिका गुप्ता, राजुल टंडन, पिंकी गोयल, दीपिका मलिक, प्राची अस्थाना, रिचा गुप्ता, शैफाली गुप्ता, रूपम वर्मा, रेनू गुप्ता, मीरा सेठ, रीत मलिक, पूजा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें