शाहजहांपुर के खुदागंज क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार को कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव मियुना निवासी राजकुमार (47) शुक्रवार को शाहजहांपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। रात करीब 10:30 बजे वह हाईवे किनारे सहारा होटल के पास कार को बैक करते समय कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार के साथ पवन, कल्लू समेत दो और लोग भी थे। ये लोग भी घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।