फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत... 200 मीटर दूर पड़ा मिला पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ जंक्शन से आनंद विहार जाने वाली 12583 आनंद विहार टर्मिनल डबल डेकर ट्रेन की टक्कर लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक का पैर इंजन में फंसकर 200 मीटर दूर जा गिरा। करीब दस मिनट वंदे भारत ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन

सुबह 7:15 बजे लाइन नंबर तीन पर बरेली दिशा की ओर प्लेटफॉर्म के अंत में उक्त व्यक्ति लाइन पार कर रहा था। तभी रनथ्रू डबल डेकर ट्रेन गुजरी। ट्रेन का ठहराव लखनऊ के बाद सीधा बरेली में होता है। तेज गति से निकल रही डबल डेकर ट्रेन उक्त व्यक्ति से टकराते हुए निकल गई। इस बीच उसका पैर इंजन में फंस गया।
हादसे के बाद ट्रेन के चालक ने पॉवर केबिन को जानकारी दी। वहां से मेमो आने के बाद जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और शव को किनारे कराया। 7:35 बजे लाइन से शव किनारे कर दिया गया। शव का एक पैर गायब था। किसी जानवर के पैर उठा ले जाने की आशंका के चलते जीआरपी ने तलाश शुरू की। आसपास की झाड़ियों को चेक किया। ट्रैक पर गश्त शुरू की। हादसास्थल से करीब 200 मीटर दूर मृतक का पैर रेलवे ट्रैक के बीच में पड़ा मिला।
विज्ञापन

इस बीच अप लाइन की देहरादून वंदे भारत ट्रेन निर्धारित समय से दस मिनट देर से रवाना की गई। इंस्पेक्टर जीआरपी रमांकर यादव ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-
साढ़े चार घंटे देरी से आई फिरोज कैंट स्पेशल
स्पेशल ट्रेनें समय से नहीं आ रही हैं। बृहस्पतिवार को अपलाइन की फिरोजपुर कैंट स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे विलंब से आई। इसी तरह डाउन लाइन पर सहरसा स्पेशल वाया सीतापुर ट्रेन भी चार घंटे देरी से पहुंची। इसके चलते यात्रियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें