तिलहर। पुरानी रंजिश में अधिवक्ता और उनके पुत्र के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।
मोहल्ला निजामगंज निवासी अधिवक्ता रजनीश यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 27 जून को उनके पुत्र सिद्धांत यादव का मोहल्ले के ही आलेख यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि उसी रंजिश में 30 जून की शाम करीब सात बजे आलेख यादव और उसके पिता विपिन यादव ने पुत्र सिद्धांत यादव के साथ मारपीट की।
बेटे को बचाने पहुंचे तो विपिन यादव ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आलेख ने बेटे सिद्धांत यादव को डंडे से पीटा। जान से मारने की धमकी दी। शोर-सुनकर आसपास के लोगों ने आकर बीच-बचाव कराया। सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद