शाहजहांपुर के खुदागंज में हाईवे पर एक युवक का बाइक से स्टंट करते वीडियो वायरल हुआ है। बाइक पर नंबर नहीं पड़ा होने के कारण उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस उसकी तलाश करने में जुटी है।
रील बनाने के जुनून में युवा अपनी और राहगीरों की जिंदगी से खिलवाड़ करने से नहीं चूक रहे हैं। शाहजहांपुर में नया मामला खुदागंज क्षेत्र से सामने आया है। बाइक को युवक हाईवे पर दौड़ाते हुए नजर आ रहा है। स्टंट करते युवक का वीडियो शाहजहांपुर पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट पर टैग किया गया है।
विज्ञापन
हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टीएसआई बाल किशन ने बताया कि युवक की गाड़ी पर नंबर नहीं होने के चलते चालान की कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इस मामले में संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी गई है। खुदागंज थाने की पुलिस युवक का पता लगाने में जुटी है।