फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: डीसीएम वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 15 Jun 2022 03:05 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पहाड़पुर गांव के पास ही विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम वाहन से आलोक के बाइक की टक्कर हो गई। आलोक बाइक समेत सड़क किनारे खंती में गिर गया। टक्कर मारने के बाद डीसीएम भी सड़क की किनारे पलट गई। इससे आलोक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक आलोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में बुधवार सुबह सड़क हादसा हो गया। आठ बजे के करीब मिर्जापुर के पहाड़पुर गांव के रहने वाले नरवीर का बेटा आलोक (20) बाइक से फर्रुखाबाद मार्ग पर जा रहा था। पहाड़पुर गांव के पास ही विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम वाहन से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


आलोक बाइक समेत सड़क किनारे खंती में गिर गया। टक्कर मारने के बाद डीसीएम भी सड़क की किनारे पलट गई। इससे आलोक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आलोक ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें