फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: साली के साथ मिलकर जीजा कर रहा था अफीम तस्करी, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Mon, 05 Feb 2024 04:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे अफीम बरामद हुई है। इनमें दो आरोपी रिश्ते में जीजा-साली हैं। 
विज्ञापन
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में मीरानपुर कटरा पुलिस व एसओजी ने पांच किलो अफीम के साथ महिला समेत चार तस्करों को दबोचा है। नेशनल हाईवे पर सिउरा मोड़ पर तस्करों को पांच किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, सेहरामऊ दक्षिणी के बादशाहनगर चौराहे के पास कार सवार दो मादक पदार्थ तस्करों को पुलस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो किलो 200 ग्राम अफीम, कार और 40 हजार रुपये बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि झारखंड के जिला हजारी बाग के गांव कौसुंभा रेवाली निवासी शशि भूषण प्रसाद के पास से दो किलो व सुधा देवी निवासी मोबारकपुर थाना बेना जनपद नालंदा बिहार से तीन किलो अफीम बरामद हुई है। दोनों रिश्ते में जीजा-साली हैं। झारखंड से सस्ते दाम में लेकर आए थे। 

सेहरामऊ दक्षिणी में भी पकड़े गए तस्कर 
इधर, रविवार तड़के सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस, एसओजी व सर्विलांस सेल ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान कार सवार युवकों को रोका तो दोनों घबराकर भागने लगे। उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों की जैकेट की जेब में रखी अफीम को बरामद किया गया। सूचना पर सीओ सदर अमित चौरसिया भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीम ने मिथलेश और पुष्पेंद्र निवासी सिमरा डभौरा थाना गढि़या रंगीन को गिरफ्तार किया है। दोनों झारखंड से अफीम को सस्ते दामों में खरीदकर लाते थे। वहां एक लाख रुपये किलो अफीम मिल जाती है जिसे जिले में अलग-अलग स्थानों पर बिक्री कर देते थे। पुलिस ने उनके पास से मिली कार को सीज कर दिया, जो पुष्पेंद्र के नाम हैं। पुलिस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत दो करोड़ 20 लाख रुपये होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें