फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मकसूदापुर चीनी मिल पर किसानों के 103.43 करोड़ बकाया...नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पेराई सत्र में चीनी मिलों को 14 दिनों के अंदर खरीदे गए गन्ने का भुगतान करना होता है लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा। जिले में चार चीनी मिलें भुगतान कर रहीं हैं लेकिन मकसूदापुर की बजाज चीनी मिल ने अब तक किसानों को सिर्फ दो दिन की तौलाई का भुगतान किया है। मकसूदापुर चीनी मिल पर किसानों का 103.43 करोड़ रुपये बकाया है। चीनी मिल प्रबंधन को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


इस सत्र में मकसूदापुर चीनी मिल में पांच नवंबर, निगोही डालमिया चीनी मिल में सात नवंबर, रोजा चीनी मिल में 10 नवंबर, पुवायां चीनी मिल में 15 नवंबर और तिलहर चीनी मिल में 17 नवंबर को पेराई शुरू हुई थी। शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि किसानों काे 14 दिनों के अंदर गन्ने का भुगतान किया जाए।
मकसूदापुर चीनी मिल को पिछले सत्र में भी प्रशासन की ओर से कई नोटिस जारी किए गए थे। भुगतान नहीं करने पर मिल का संचालन बंद करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद मिल प्रबंधन ने किसानों का भुगतान किया था। इस सत्र में अब तक सिर्फ दो दिन का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

समय से भुगतान करने के लिए मिल प्रबंधन को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है। निगोही और रोजा चीनी मिल पर कोई बकाया नहीं है। इन दोनों मिलों ने किसानों का 14 दिनों से पहले भुगतान कर दिया है। वहीं बजाज चीनी मिल के एकाउंट हेड पंकज वर्मा का कहना है कि 12 नवंबर से खरीद शुरू की गई थी।
12 से 16 नवंबर तक पांच दिन का पांच करोड़ 36 लाख रुपये किसानों के खाते में भेज दिया गया है। इसके बाद जल्द पेमेंट डालने का प्रयास किया जा रहा है।


-
वर्तमान में चीनी मिलों के भुगतान की स्थिति (करोड़ में)

मिल देयता भुगतान बकाया



निगोही 269.39 288.88 -

मकसूदापुर 108.15 4.66 103.43



रोजा 133.82 141.03 -

तिलहर 59.03 50.46 8.57



पुवायां 54.91 49.15 5.76



बजाज चीनी मिल पर 103 करोड़ से अधिक का भुगतान बकाया है। जल्द भुगतान के लिए मिल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। रोजा और निगोही चीनी मिल प्लस में नहीं चल रही हैं।
विज्ञापन




- जितेंद्र कुमार मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें