तिलहर के महर्षि दयानंद शिक्षा सदन में परीक्षा फल के बच्चे
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। नगर के महर्षि दयानंद शिक्षा सदन का वार्षिक परीक्षाफल घोषित हो गया। विद्यालय की टॉपर छात्रा एनसी की माहिरा और केजी की अनामिका राजपूत को 89.16 प्रतिशत अंक मिलने पर नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार शर्मा ने परीक्षा फल घोषित करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक सत्यप्रकाश आर्य और अध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य ने कहा कि अभिभावक और अध्यापक दोनों का बच्चों के भविष्य को बनाने में साझा योगदान है। साधना दीक्षित, पूजा मिश्रा, अनुराधा रस्तोगी, मनीष वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का भी वार्षिक परीक्षा फल वितरित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य जितेंद्र चौहान ने बताया कि जूनियर वर्ग में छात्र आदित्य राजपूत ने प्रथम, विशाल सिंह ने द्वितीय और जितिन गंगवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उच्चतर माध्यमिक वर्ग में छात्रा आराध्या शर्मा ने प्रथम, यश कुमार ने द्वितीय और राखी कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य अनुराग तोमर ने छात्रों को श्रम का महत्व समझाया। नित्यानंद गुप्ता, प्रभात सहाय सक्सेना, अंकित अग्रवाल ,शिव कुमार राठौर, राजेश दुबे सहित तमाम अभिभावक उपस्थित रहे।