फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव की भक्ति में झूमा शहर, गूंजे भोले के जयकारे

विज्ञापन
शिव बरात की शोभायात्रा में नृत्य करते चलते स्वरुप । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महाशिवरात्रि पर बृहस्पतिवार को बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से शिव बरात निकाली गई। जिसमें देवस्वरूपों की झांकियों के साथ शिवभक्त शामिल हुए। बैंड और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे। बम बम भोले के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

शिव बरात सरायकाइयां में ऊं कालेश्वरनाथ मंदिर चमकनी गाड़ीपुरा से निकली। जोकि पक्का पुल, दलेलगुज, पुत्तूलाल चौराहा, निवाजपुर, मंडी समिति से होकर बाबा भोलेश्वर नाथ धाम बड़ा मंदिर आदर्श नगर कॉलोनी रोजा में पहुंची। बरात में व्यवस्था के लिए महिलाएं पीले वस्त्र, हाथ में छड़ी, प्रतीक चिह्न लेकर चल रही थीं, तो सुरक्षा के लिए शिवसेवकों को लगाया गया था, जोकि श्वत वस्त्र में नेेतृत्व करते रहे।
शिव बरात में दर्जनों देव झांकियां, नंदी पर शिव, भूत-प्रेत आदि आकर्षण का केंद्र रहे। भारत माता की झांकी अनुपम छटा बिखेर रही थी। बरात का स्वागत श्रीहरि मंदिर, राममंदिर आदि स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ किया गया। आढ़ती व्यापार मंडल की ओर से मंडी समिति रोजा में भंडारे का आयोजन किया गया। जहां शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद भोलेश्वर नाथ धाम (बड़ा मंदिर) रोजा के लिए प्रस्थान किया। जहां बरात का स्वागत छोटे लाल (गुड़ वाले) के द्वारा किया गया। आयोजन में व्यवस्थापक मन्नी लाल, पूर्व सभासद रामसनेही, सत्य नारायण, श्रीपाल, रवि, अरविंद दीक्षित, संजीव, अनुराग, नरेश कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

उधर, निगोही क्षेत्र के गांव भटिउरा पृथ्वीपुर में भी शिव बरात निकाली गई है। जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए।
बम बम भोले के जयकारों से गूंजा बंडा
बंडा। महाशिवरात्रि पर बंडा कस्बा बम बम भोले के जयकारों के गूंज उठा। यहां के शिव मंदिर से गोमती नदी के पावन सुनासिर नाथ तट तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ सहित कई थानों से पुलिस बल बरात के साथ मौजूद रहा।
नगर के बिलसंडा मार्ग स्थित शिव मंदिर से सुबह दस बजे शुरू हुई शोभायात्रा में फूलों की लड़ियों से सजे रथों पर राधा कृष्ण, शिव पार्वती, गणेश, ब्रह्मा, विष्णु, मां दुर्गा, मां काली समेत तमाम देवी देवताओं की झांकियां आकर्षक ढंग से सजाई गईं। बरात के साथ चल रहे आदि शक्ति महाकाली अखाड़ा जलालाबाद के कलाकारों ने शिव तांडव और मां काली का रौद्र रूप दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। जलालाबाद के ही कुलदीप आर्मी ग्रुप ने तिरंगा लहराकर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए और करतब दिखाए।
दोपहर तीन बजे शिव बरात गोमती नदी के सुनासीर घाट पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने अर्घा में जलमग्न भगवान शिव पार्वती और गणेश की पूजा अर्चना की। शिव बरात का कई जगह स्वागत द्वार बनाकर स्वागत किया गया। राइस मिलर्स एसोसिएशन की ओर से श्रद्धालुओं को फल और पानी का वितरण किया गया। बंडा की निवर्तमान प्रधान साबरी बेगम के पति मोहम्मद इश्हाक ने शिवभक्तों को जलपान कराया। इसके बाद घाट पर चल रहे विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा की दृष्टि में सीओ नवनीत कुमार नायक, तहसीलदार भानू प्रताप सिंह समेत बंडा, खुटार, पुवायां पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रही।
तिलहर में भी शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु
तिलहर। महाशिवरात्रि पर नगर और ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा अर्चना की। जल, दुग्ध, गन्ने के रस आदि से अभिषेक किया। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर और घरों में देर रात तक भजन कीर्तन किया गया।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। घोड़ी वाले बाबा मंदिर स्थित श्री नर्मदेश्वर शिवालय, मौजमपुर में मनकामेश्वर नाथ शिवालय, हिंदू पट्टी के श्री गुसाईं जी महाराज मंदिर, निजामगंज शिवालय, बाला की दरबार स्थित शिवालय, रस्तोगी धर्मशाला मंदिर, चीनी मिल कॉलोनी, सुभाष नगर गीता मंदिर , मोहल्ला दातागंज सिंधेश्वर नाथ शिवालय, मठिया मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। रस्तोगी धर्मशाला मंदिर में पंडित रामजी शास्त्री के सानिध्य में नौ यजमानों ने रुद्राभिषेक कराया। श्री बाला जी दरबार में श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ शुरू किया गया। दातागंज शिवालय में सुनील चोटी बाला व साथियों के सहयोग से ठंडाई का वितरण किया गया। संवाद

शाहजहांपुर में महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने को लगी श्रद्धालुओं की कता?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर में महाशिवरात्रि पर बाबा शिव त्रिलोकी नाथ मंदिर में शिवलिंग पर बेलपत्री चढ़ाते श्रद?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर में महाशिवरात्रि पर संकट मोचन मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें