फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: प्रेम-प्रसंग में किशोर और बालिका ने ट्रेन से कटकर कर दी जान, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 24 Feb 2022 07:45 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर।

सार

सीओ तिलहर अरविंद कुमार ने बताया कि सुबह सवा आठ बजे शौच के लिए लड़की रेलवे ट्रैक के किनारे आई थी। परिजन ट्रेन की चपेट में आने की बात कह रहे हैं। प्रेम-प्रसंग जैसे मामले की जानकारी परिजनों ने नहीं दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में मीरानपुर कटरा के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर का पड़ोस में रहने वाली बालिका(12 साल) से एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बात परिजनों तक पहुंची तो उन्होंने बालिका पर पाबंदी लगा दी। बृहस्पतिवार सुबह बालिका के परिजन किशोर के घर पहुंचे और लड़के द्वारा बेटी को फोन किए जाने पर आपत्ति जताई। कहासुनी होने पर किशोर भागकर अपनी बिलपुर निवासी बहन के घर चला गया। दूसरी तरफ बालिका को भी पिता ने डांट दिया।

विज्ञापन


इसके बाद बालिका चुपचाप घर से निकली और हुलासनगरा गांव के सामने से गुजर रही रेल लाइन पर जाकर ट्रेन के सामने आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोपहर 12 बजे किशोर के पास बालिका के ट्रेन से कटने की सूचना पहुंची तो उसने बिलपुर में ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी। बालिका के शव का शाहजहांपुर और किशोर का बरेली में पोस्टमार्टम हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें