फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉट साहब के जुलूसों पर जमकर बरसा रंग

Sat, 26 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
लॉट साहब के जुलूसों पर जमकर बरसा रंग
विज्ञापन
गुरुवार को होली कीमौज-मस्ती और रंगों में समूचा जिला सराबोर रहा। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी होली के धमाल में शरीक रहे। चूूंकि चौक क्षेत्र से बड़े लॉट साहब का जुलूस निकलना था, इसलिए प्रमुख चौराहे पर सुबह से ही लोग जुटना शुरू हो गए। आसपास रहने वाले बच्चे और बड़े कोतवाली क्षेत्र में होली का हुड़दंग मचाते रहे। उनकी पिचकारी का निशाना राहगीरों के अलावा पुलिसकर्मी और उन अधिकारियों की गाड़ियां रहीं, जो होली पर ड्यूटी में लगे थे। सुबह 10 बजे फूलमती मंदिर में पूजा और कोतवाली में सलामी के बाद भारी पुलिस बल के साथ लॉट साहब का जुलूस शुरू हुआ। पारंपरिक भैंसा गाड़ी के ऊपर रखी कुर्सी पर रस्सी से बंधे लॉट साहब को देखने के लिए सड़कों के अलावा छतों पर भी लोग इकट्ठे थे। हेलमेट लगाए लॉट साहब का झाड़ू तथा जूते-चप्पलों से स्वागत-सत्कार होता रहा। लोग छतों से जुलूस पर रंगों की बौछार कर रहे थे। कहीं-कहीं तो लोग सीधे पाइप से पानी फेंक रहे थे। जुलूस के आगे एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय, कोतवाल केके तिवारी, सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र और पीएसी के अधिकारी सुरक्षा बल के साथ जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे। लोग अबीर-गुलाल उड़ाते एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर रहे थे। आतिशबाजी के साथ उड़ने वाले रंगों को देखकर लोग काफी उत्साहित थे। जुलूस की वीडियो भी बनाई गई। लाट साहब की सवारी चारखंभा, केरूगंज, रोशनगंज, अंटा चौराहा, जीआईसी चौराहा, सदर बाजार होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंची। जहां लाट साहब ने भगवान भोलेबाबा के समक्ष शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद जुलूस निशात तिराहा, पंखी होटल, बहादुरगंज, घंटाघर, कच्चा कटरा मोड़, चौक, पटीगली  होते हुए सरोदी बंगला पहुंचा। यहां पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात था, ताकि किसी भीर स्थिति से निपटा जा सके। इस क्षेत्र में के लोगों के आपसी तालमेल ने गजब का काम किया और पियक्कड़ों की बातों पर ध्यान न देते हुए जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जुलूस संपन्न होने के बाद सभी एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


छोटे लॉट साहब के जुलूस भी शांतिपूर्वक निकले
शहर में जलालनगर, बहादुरगंज छोटी सब्जी मंडी और दलेलगंज आदि स्थानों से निकलने वाले छोटे लॉट साहब के जुलूस भी उल्लास और मस्ती के बीच निकाले गए। इन जुलूसों में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। थाना सदर बाजार प्रभारी केके वर्मा समेत अन्य विभागीय अधिकारियों ने जुलूस शांति पूर्वक निकलवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रंगों की फुहारों के बीच मना होली का त्योहार
 होली पर लोगों ने परंपरागत ढंग से तयशुदा स्थानों पर होलिका दहन किया और आखत डाले। इसके बाद जमकर रंग खेला और बड़ों का आशीर्वाद लिया। रंगबाजी के दौरान डीजे पर बज रहे होली गीतों धुन पर लोग खूब थिरके थे। इन स्थानों को रंग-बिरंगी झंडियों से सजाया गया था। बच्चों ने सबसे अधिक होली का आनंद लिया। 
विज्ञापन

रंग खेलने के बाद लोग नए वस्त्रों में सजधज कर सगे संबंधियों और मित्रों के यहां जाकर गले मिले और पकवानों का आनंद लिया। होली मिलन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। होली की मस्ती में सभी जाति-धर्मों के लोग शामिल हुए। होली का हुड़दंग प्रमुख मार्गों, गली-मोहल्ले और घरों में युवाओं, बच्चों और महिलाओं के बीच रहा। हर तरफ एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करने की होड़ लगी थी। छोटी-बड़ी कालोनियाें से लेकर गली-मोहल्लों में महिलाएं एक-दूसरे से रंग खेलने में मशगूल रहीं। बाल्टियों और ड्रमों में रंग घोले बच्चे, युवा और महिलाएं आपस में खुलकर रंग खेल रहे थे। सभी लोग पानी में रंग घोलकर परिवारीजनों और सगे-संबंधियों को सराबोर करने में पीछे नहीं थे। 
 
जनप्रतिनिधियों के आवास पर खूब उड़ा अबीर-गुलाल
 होली खेलने और उन्हें शुभकामनाएं देने की पार्टी के लोगों में खासी होड़ लगी रही। प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, एमएलसी, चेयरमैन आदि के आवास पर सुबह से रंग खेलने के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के इंदिरा नगर कॉलोनी स्थित आवास पर खूब होली खेली गई। उनके समर्थकों ने सुबह से खेलना शुरू कर दिया था। राज्यमंत्री वर्मा ने भी सबको अबीर- गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। सांसद कृष्णा राज ने रोशनगंज स्थित अपने आवास पर जमकर रंग खेला। लॉट साहब के जुलूस का स्वागत कर मिठाई बांटी और बाद में स्वयं खुलकर रंग खेला। इस दौरान उनके पति वीरेंद्र कुमार ने भी समर्थकों संग रंग खेला और सभी को मुंह मीठा कराया। भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने अपने राजभवन कार्यालय और बाद में मोहल्ला दीवानजोगराज स्थित आवास पर होली खेली और समर्थकों को मिठाई खिलाकर उनके गले मिले। इसी तरह चेयरमैन तनवीर खां ने अपने आवास विकास स्थित घर और जिला कार्यालय पर होली खेली। नवनिर्वाचित एमएलसी अमित यादव रिंकू ने कटियाटोला स्थित आवास और विधायक राजेश यादव ने अपने सिउरा गांव में होली खेली तथा सभी को बधाई दी। एमएलसी संजय कुमार मिश्र ने अपने गांव दनियापुर में होली का आनंद लिया। क्षेत्रीय लोगों से होली खेलने केे बाद उन्होंने सभी से गले मिलकर बधाई दी। 
जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने अपने गांव नियामतपुर में जमकर होली का आनंद लिया। गांव वालों के अलावा आसपास गांवों से पहुंचे लोगों से होली खेलने के बाद उन्होंने सभी को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। विधायक नीरज कुशवाहा मौर्य ने अपने जलालाबाद क्षेत्र में और रोशनलाल वर्मा ने निगोही में अपने आवास पर जमकर रंग खेला तथा सभी से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें