फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, नीयत डोल गई थी 6 लाख रुपये देखकर

विज्ञापन
तिलहर पुलिस की गिरफ्त में लूट की झूठी सूचना देने का आरोपी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुनीम के साथ शुक्रवार की दोपहर हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बताया कि खुद मुनीम ने ही अपने साथ लूट की रची थी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में मुनीम के साथ किसी तरह की लूट की पुष्टि नहीं हुई। मुनीम ने खुद अपनी बाइक को गिराने के बाद मालिक और पुलिस को लूट की सूचना दी थी। पुलिस ने एक परचून दुकान से रुपये बरामद कर मुनीम को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी अनिल कुमार पिछले करीब डेढ़ साल से राजीव गुप्ता की राइस मिल में मुनीम का काम करता था। शुक्रवार को वह बैंक ऑफ बड़ौदा से चेक के जरिये छह लाख रुपये निकालकर ला रहा था। उसने मालिक को फोन कर बताया कि उमा टाकीज वाली गली में बाइक सवार तीन बदमाश उससे रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए हैं। सूचना पर तिलहर थाना प्रभारी संजय सिंह और सीओ तिलहर परमानंद पांडेय ने घटनास्थल मौका मुआयना किया तो घटना संदिग्ध लगी।
पुलिस मुनीम अनिल कुमार को थाने ले आई। पूछताछ के बाद मुनीम द्वारा लूट का रचा गया षड्यंत्र सामने आ गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बैंक से रुपये निकालने के बाद छह लाख रुपये देखकर उसकी नीयत खराब हो गई थी। उसने बैंक से रुपये निकालने के बाद मोहल्ला मौजमपुर स्थित शादाब की दुकान से घर के लिए कुछ सामान खरीदा और रुपये भरा बैग बाद में ले जाने की बात कहकर वहीं रख दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही से शादाब की परचून की दुकान से बैग बरामद कर लिया। खुद के साथ रची गई लूट की घटना की धाराओं में पुलिस ने आरोपी मुनीम अनिल कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसको जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल
पुलिस ने उमा टाकीज वाली गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो तस्वीर साफ हो गई। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि गली में अनिल कुमार बाइक से आया। उसने पहले दोनों ओर देखा फिर बाइक को गिराकर फोन से लूट की सूचना देने लगा। उस वक्त गली में कोई नहीं था।
मुनीम ने मेरे साथ विश्वासघात किया है। ऐसा उसे नहीं करना चाहिए था। पुलिस की तत्परता से लूट के झूठ का खुलासा हो गया है। इसके लिए पुलिस धन्यवाद की पात्र है। मुनीम ने जैसा किया उसको वैसा फल मिल गया है। अन्य लोगों को इससे सबक मिलेगा।
-राजीव गुप्ता, व्यापारी
घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा था कि मुनीम के साथ लूट नहीं हुई है। मुनीम से पूछताछ के बाद रुपये से भरा बैग एक परचून की दुकान से बरामद हो गया है। खुद के साथ लूट की साजिश रचने की धाराओं में एफआईआर दर्जकर आरोपी मुनीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एस. आनंद, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें