फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर में दिनदहाड़े मुनीम से लूटे छह लाख रुपये

विज्ञापन
तिलहर थाने पर राइस मिलर्स के साथ व्यापारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। राइस मिलर्स और ईंट भट्ठा स्वामी के मुनीम से बाइक पर सवार बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े छह लाख रुपये लूट लिए। मुनीम बैंक से रुपये निकाल कर ला रहा था। पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी करते हुए कई जगह दबिश दी। व्यापारियों ने थाने पहुंचकर मामले के खुलासे की मांग की है। मुनीम की तहरीर पर दो बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए मुनीम से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एमसी राइस मिल और श्री बालाजी ब्रिक फील्ड पर कार्यरत अनिल उर्फ राकेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से चेक द्वारा छह लाख रुपये निकालने के बाद बाइक से जा रहा था। दोपहर लगभग दो बजे उमा टॉकीज गली में अपाचे बाइक पर सवार दो युवक हथियार के बल पर उससे छह लाख रुपये लूटकर भाग गए। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मुनीम से लूट की तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
एमसी राइस मिल और श्री बालाजी ब्रिक फील्ड के स्वामी राजीव गुप्ता ने बताया कि उनका मुनीम राकेश स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से चेक से छह लाख रुपये निकालने गया था। लूट की सूचना फोन पर दिए जाने पर वह घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद तमाम व्यापारी थाने पहुंच गए और पुलिस से घटना का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। इसके बाद पुलिस बाजार बिरियागंज स्थित परचून की दुकान पर पहुंची और पूछताछ की। पुलिस ने दुकान से एक थैले भी कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले मुनीम ने यहां से कुछ सामान खरीदा था। व्यापारी राजीव गुप्ता ने बताया कि मुनीम राकेश निवासी बाबूपुर नगरिया को लगभग एक साल पहले काम पर रखा था।
रुपये लूटने के मामले में मुनीम की भूमिका संदिग्ध लग रही है। मुनीम की ओर से लूट की तहरीर मिल गई है। मुनीम से पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। घटना का शीघ्र पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

परमानंद पांडे, पुलिस उपाधीक्षक तिलहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें