शाहजहांपुर। पंजाबी महासभा की बैठक साउथ सिटी में विजय कुमरा के आवास पर हुई। इसमें लोहड़ी महोत्सव कार्यक्रम केे स्थगित करने और डिस्प्ले बोर्ड न चलने से होने वाली समस्या को लेकर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
महासभा के अध्यक्ष विजय तुली ने बताया कि लोहड़ी महोत्सव आठ जनवरी को होना प्रस्तावित था, लेकिन अब करोना के बढ़ते प्रभाव को देखकर प्रदेश सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। शादी समारोह में 200 व्यक्ति से अधिक पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसे में लोहड़ी महोत्सव का आयोजन संभव नहीं है। सर्वसम्मति से लोहड़ी महोत्सव का कार्यक्रम सरकार के अगले आदेशों तक स्थगित किया जाता है।
कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुलाटी ने कहा कि शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों की बोगी की स्थिति के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगे थे, लेकिन वह कार्य नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को अपने रिजर्वेशन डिब्बे का पता चल नहीं पाता। स्टेशन अधीक्षक से मिलकर इस समस्या का समाधान कराने के लिए 29 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।
इस दौरान सुनील गुप्ता, किशन लाल छाबड़ा, जेके सचदेवा, नंद किशोर खंडूजा, प्रेम नारंग, राजीव कामरा, संजय सेठी, गोपाल कृष्ण बिन्नु, विनोद बिज, संजय चोपड़ा, अनिल कुमार खत्री, सुशील कुमरा, अनिल नारंग, तन्मय सेठी आदि मौजूद रहे।