फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा रेलवे ग्राडंड के पास 11 केवी लाइन का फुंका इंसुलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए रेलवे के जिस मैदान को वाहन पार्किंग के तौर पर व्यवस्थित कराया जा रहा है, वहां रविवार को तड़के करीब तीन बजे 11 केवी हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर जल गया। लाइन में आई इस खराबी के कारण वहां की रेलवे कॉलोनी समेत आसपास की कई कालोनियों के सैकड़ों आवासों की करीब पांच घंटे तक बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

खास यह है कि जिस लाइन में फाल्ट हुआ, उसे दिवाली से पहले बदला जा चुका है और अब वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते लाइन में अन्य कई सुधार कराए जा चुके हैं। इसके बावजूद इंसुलेटर फुंकने की तकनीकी वजह समझ में नहीं आई। हालांकि, विद्युत निगम के कर्मचारियों का मानना है कि रात में सर्दियों से बचाव के लिए घरों मेें रूम हीटर का इस्तेमाल होने से बिजली की खपत बढ़ गई। कर्मचारियों के अनुसार संभवत: इसीलिए ओवरलोडिंग से लाइन मेें यह खराबी पैदा हो गई।
लाइन फाल्ट का कारण जो भी रहा हो, इस वजह से रेलवे कालोनी सहित रोजा की चर्च कालोनी, आदर्श नगर कालोनी, स्टेशन कालोनी और रोजा अड्डा के लगभग 1200 आवासों की बत्ती गुल हो गई। कई लोगों ने विद्युत उपकेंद्र फोन कर कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। दिन निकलने पर प्रभारी अवर अभियंता गुलशन कुमार ने मौके पर लाइन स्टाफ को भेजकर यह खराबी ठीक कराई। बाद में सुबह आठ बजे से प्रभावित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें