फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार में फार्म हाउस पर तेंदुए ने कुत्ते को मारा

विज्ञापन
खेत में मिला वन्य पशु का पगमार्क - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार। ग्रामसभा सराय के मजरा बरनई में रविवार रात किसान प्रकट सिंह के फार्म हाउस के पास तेंदुए ने एक कुत्ते को मार डाला। रात में ही तेंदुए की सूचना वनकर्मियों को दी गई थी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। सोमवार दोपहर वनकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की। तेंदुए के कारण गांव लोग सहमे हुए हैं और घरों से सावधानी पूर्वक समूह के रूप में निकल रहे हैं।
विज्ञापन

किसान प्रकट सिंह ने बताया कि रविवार रात साढ़े 11 बजे घर के पास कुछ आवाज सुनाई दी। उन्होंने टॉर्च जलाकर देखा तो तेंदुआ दिखाई पड़ा। इस बीच तेंदुए ने उनके कुत्ते पर हमला कर दिया और उसे खेत में ले जाकर मार डाला। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और शोर मचाने के साथ ही पीपे आदि बजाए तो तेंदुआ भाग गया। इसके बाद भी किसी की कुत्ते के पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। रात में ही वनकर्मियों को तेंदुए के होने की जानकारी दी गई, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा।
सोमवार सुबह कुत्ते का शव खेत में पड़ा मिला। सोमवार दोपहर वनकर्मी गांव पहुंचे। उन्होंने खेत में पगचिह्नों को ट्रेस किया। वनकर्मियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। गांव सराय, बरनई, सीतापुर, सहारू आदि के रामचंद्र, विमलेश कुमार, रामकुमार व अन्य किसानों ने बताया कि तेंदुए के आने से श्रमिकों ने खेतों में काम करने से मना कर दिया है। इस कारण गन्ने की छिलाई रुक गई है। गांव के लोग भी दहशत में हैं।
विज्ञापन

वनकर्मी केवल खानापूरी कर लौट गए हैं। रेंजर एसएन यादव ने बताया कि वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। जांच कराई जा रही है। किसानों और गांव के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। मामला संज्ञान में नहीं है। टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच में पता लग सकेगा कि कौन सा वन्य पशु मौके पर था। -आदर्श कुमार, डीएफओ शाहजहांपुर

तेंदुए के कुत्ते को मारने के बाद खेतों में पगमार्क देखते लोग- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें