फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने फार्म हाउस पर बछड़े को मार डाला

विज्ञापन
तेंदुए के हमले में मृत बछड़े को देखते देवेंद्र सिंह - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। गांव नवदिया बंकी निवासी देवेंद्र सिंह के फार्म हाउस पर बुधवार रात तेंदुए ने बछड़े को मार डाला। आहट होने पर फार्म स्वामी ने शोर मचाया तो तेंदुआ मृत बछड़े को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

गांव नवदिया बंकी के पास से ही टाइगर रिजर्व पीलीभीत के जंगल शुरू हो जाते हैं। बुधवार रात जंगल से तेंदुआ गांव के देवेंद्र सिंह के फार्म हाउस पर आ गया। देवेंद्र सिंह के फार्म हाउस पर पशु लोहे के बाड़े अंदर बंधे थे। तेंदुए ने पशु बाड़े के अंदर घुस कर बछड़े को पकड़ लिया और उसे फार्म हाउस से बाहर ले जाने का प्रयास किया। बछड़े के चिल्लाने पर देवेंद्र सिंह ने टार्च जलाई तो तेंदुए को बछड़े को खींचते देखा। उनके शोर मचाने पर परिवार के लोग और पड़ोसियों ने भी शोर मचाया तो तेंदुआ मृत बछड़े को मौके पर ही छोड़ कर चला गया।
देवेंद्र सिंह की सूचना के बाद भी बृहस्पतिवार दोपहर तक वन विभाग टीम मौके पर नहीं पहुंची है। इससे लोगों ने रोष और दहशत है। गांव के लोगों का कहना है कि तेंदुए पास के ही खेतों में मौजूद है। इससे उनके मवेशी और गर्मी के कारण घरों से बाहर सोने वालों को बड़ा खतरा है। जनपद पीलीभीत की दिउरिया रेंज के रेंजर विष्णु कुमार गुप्ता ने बताया तेंदुए ने बछड़े को शिकार किया है। टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें