फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर हादसा, लखनऊ के युवक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
लिहर में हुए एक्सीडेंट क्षतिग्रस्त कार । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। नेशनल हाईवे पर बुधवार रात धनेला गांव के पास अनियंत्रित हुई कार सड़क से नीचे खंती में जाकर दीवार से टकरा गई। हादसे में लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र बर्लिगन बर्लिंग्टन चौराहा स्थित कोहिनूर एनक्लेव निवासी शुभराज शर्मा (25) की मौत हो गई। चार लड़कियों समेत सात दोस्त घायल हो गए। सभी लखनऊ से नैनीताल घूमने के लिए जा रहे थे। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रात करीब दो बजे नेशनल हाईवे पर धनेला गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास एसयूवी कार अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार सड़क के बायीं ओर खंती में चली गई और खेत की बाउंड्री से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार आठ युवक-युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार से काफी मशक्कत करने के बाद घायलों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
डॉक्टर ने शुभराज शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार पुनीत (25), कार चालक देव चिन्मय (32), शिप्रा वाजपेयी (42), सुहानी सिंह (20), नेहा (30), साक्षी चेकर (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से सभी को राजकीय मेडिकल के लिए रेफर किया गया। सुबह आए परिजन घायलों को लखनऊ ले गए। डॉक्टरों के मुताबिक, शिप्रा और साक्षी की हालत गंभीर बनी हुई है। शुभराज के पिता राज शर्मा ने बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

ह्यूमन रिसोर्स की पढ़ाई कर रहा था शुभराज
-लखनऊ निवासी शुभ राज शर्मा ने इंग्लिश स्पीकिंग व ह्यूमन रिसोर्स की पढ़ाई कर रहा था। बताते हैं कि शुभ मल्टीनेशनल कंपनी में एचआर बनने के लिए प्रयासरत था। उसके अन्य मित्र भी अलग-अलग कंपनियों में कार्यरत हैं। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के पिता राज शर्मा को सूचना दी। वह बेटे के शव को देखकर बिलख पड़े। राज शर्मा का शुभ बड़ा बेटा था।
तेज रफ्तार के कारण चली गई जान
नैनीताल घूमने के लिए निकले दोस्त एक्सयूवी कार में सवार थे। बताते हैं कि लखनऊ से चलने के बाद हाईवे पर सभी ने ढाबे पर रुककर खाना खाया था। उसके बाद सभी कार में सवार होकर आगे के लिए चल दिए। माना जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होगी। झपकी आने से कार अनियंत्रित होने के कारण खंदी में गिरकर दीवार से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक, कार में सवार पुनीत ने डायल 112 को सूचना दी थी। लखनऊ निवासी यह ग्रुप सिंगिंग करता था। एसयूवी में आठ और बीएमडब्ल्यू में सात लोग सवार होकर निकले थे। उनके साथ की कार तेज रफ्तार से आगे निकल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें