फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दूध और दही के पैकेट छोड़ सवा लाख रुपये से भरी पॉलीथिन उड़ाई

Sat, 12 Apr 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला लाल इमली चौराहे के पास स्थित दुकान पर दूध और दही खरीदने आया युवक काली पॉलीथिन में रखे एक लाख 25 हजार रुपये लेकर चला गया। जानकारी में आने पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसमें युवक नजर आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई प्रथम निवासी मोहम्मद परवेज की लाल इमली चौराहे पर ब्रेड, दूध और अंडे आदि की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम साढ़े छह बजे उनकी दुकान पर चालक आसिफ निवासी ककरा आया और काली पॉलीथिन में एक लाख 25 हजार रुपये परवेज को देने के लिए काउंटर पर रख दिए। तभी दुकान पर एक युवक आया और दूध-दही का पैकेट मांगा।
परवेज ने उसे काली पॉलीथिन में दोनों चीजें रखकर काउंटर पर दे दी। युवक ने रुपयों से भरी पॉलीथिन उठा ली और चला गया। कुछ देर के बाद अंडे की खेप का भुगतान करने का नंबर आया तो रुपये गायब मिलने पर खलबली मच गई। काफी तलाश करने के बाद भी सुराग नहीं लगा। इसके बाद सदर थाने में सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पेट्रोल पंप के पास युवक काली पॉलीथिन को लेकर जाते नजर आया है। परवेज की तहरीर पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। अभी तक उसका सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें