फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किराना व्यापारी के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। कलान थाना क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर निवासी किराना व्यापारी संजीत गुप्ता के घर से डेढ़ लाख नकद समेत करीब दस लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। पुलिस ने पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन

संजीत गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह नीचे और बेटा अभिषेक व पुत्रवधू शालिनी दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। बेटे की रात में आंख खुली तो उसने देखा कि सेफ खुली है। अंदाजा है कि सोमवार रात करीब डेढ़ बजे चोर घर में घुसे और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और जेवर चोरी कर ले गए।
पीड़ित के मुताबिक, लगभग दस लाख रुपये का जेवर चोरी हुआ है। संजीत गुप्ता ने बताया कि उसने बैंक से मकान पर 9.50 लाख का ऋण भी लिया था। इससे जेवर भी बनवाया था। डेढ़ लाख रुपये नकदी बची थी। वह सब चोर ले गए हैं। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें