एसएस कॉलेज में विधि के छात्रों को सम्मानित करते स्वामी चिन्मयानंद। स्रोत: स्कूल
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में नव-आगंतुक विद्यार्थी निर्देशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने विधि छात्रों से कहा कि संविधान और कानून के जानकारी प्राप्त कर राष्ट्र के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित कार्यकर्ता बनकर लोक जीवन में अनुशासित होकर कार्य करें।
मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. अमित सिंह ने बताया कि विश्विविद्यालय में विधि पाठयक्रम में विधि के सभी नवीन संशोधन को शामिल करते हुए नवीन पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। मुख्य अतिथि दिनेश कुमार सिंह ने विधि विद्यार्थियों को निरंतर पढ़ने, लिखने, बोलने और समूह चर्चा का अभ्यास करने की नसीहत दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ओम प्रकाश मिश्रा, डॉ. विकेश त्रिपाठी, डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा आदि मौजूद रहे। संवाद