फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन के अंदर दूसरी वारदात, अधिवक्ता की मां से कुंडल व चार हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे पर ठगों ने सात दिन के अंदर दूसरी वारदात को अंजाम दे दिया। हरदोई जनपद के थाना शाहबाद के मोहल्ला मौलागंज निवासी अधिवक्ता गौरव मिश्रा की मां रंजना मिश्रा से ठगों ने कुंडल और चार हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता गौरव मिश्रा की कांट के कुर्रियाकलां गांव में ननिहाल है। शनिवार सुबह सात बजे गौरव की मां रंजना मिश्रा शाहबाद से मायके जाने के लिए आईं थीं। वह रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में खड़ी थी। इस बीच एक व्यक्ति आया और बोला कि कांट के लिए बस नहीं जाएगी। वह बैंक की कैश वाली जीप लेकर उसी रूट पर जा रहा है। तभी एक दूसरा व्यक्ति भी आ गया। उसने बताया कि गाड़ी ट्रांसफार्मर के पास खड़ी है।
उन्हीं में एक युवक ने एक पीले रंग का लिफाफा देते हुए कुंडल व रुपया रखने के लिए कहा। रंजना ने मना किया तो उसने कैश गाड़ी में जाने के लिए ऐसा करना जरूरी बताया, जिस पर रंजना मिश्रा ने चार हजार रुपये लिफाफे में रख दिए। इस बीच एक युवक उनके कानों के कुंडल खुद निकालने लगा। इस पर उन्होंने एतराज जताया, लेकिन भय के कारण उतारकर लिफाफे में खुद ही कुंडल रख दिए।
विज्ञापन

दोनों युवकों ने लिफाफे में टेप लगाकर रखकर दूसरा लिफाफा दे दिया। दोनों युवक गाड़ी लेकर आने की बात कहकर चले गए। काफी देर तक वापस नहीं आने पर रंजना ने लिफाफा खोला तो उसमें और रुपयों की जगह पर कागज निकले। गौरव मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आठ दिन में दूसरी बार रोडवेज पर ठगी की वारदात हुई
पिछले रविवार को हरदोई जाने के लिए खड़ी बृज बिहार कॉलोनी की अखिलेश कुमारी को ठगों ने निशाना बनाया था। ठगों ने बैंक अधिकारी की गाड़ी होना बताते हुए नकदी व जेवर लिफाफे में रखवा लिए थे। उसके बाद भाग गए थे। लिफाफे में कंकड़ रखे मिले थे। इस मामले में उनके देवर मदन मुरारी शुक्ला ने डेढ़ लाख रुपये के जेवर ठगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी अंदाज में ठगों ने सातवें दिन फिर वारदात को अंजाम दे दिया। रोडवेज बस अड्डे पर उसी अंदाज में घटना की, जैसे अखिलेश कुमारी को निशाना बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें