फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे खन्ना, जितिन और जेपीएस, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। योगीराज 2.0 के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, लोक निर्माण मंत्री सुरेश खन्ना और सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर बृहस्पतिवार को जनपद में आएंगे। तीनों मंत्रियों का खिरनीबाग के रामलीला मैदान में अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए बुधवार देर रात तक तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा सरकार दोबारा से बनने के बाद जनपद का मान-सम्मान बरकरार रखा गया। जनपद के तीन नेताओं को मंत्रीमंडल में जगह दी गई। तीनों मंत्री बृहस्पतिवार को एक साथ शहर में आएंगे। उनका जगह-जगह स्वागत सत्कार करने की तैयारी की गई। मुख्य मार्गों को होर्डिंग और पोस्टरों से सजाया गया।
विभिन्न जगहों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम शाम पांच बजे खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में होगा। भाजपा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया कि स्वागत समारोह के लिए सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया। जिले के सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें