कीटनाशक किट के बारे में जानकारी देती खुटार के कस्तूरबा स्कूल की छात्राएं। स्रोत वार्डन
कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राओं ने बनाई कीटनाशक किट
खुटार। केंद्र सरकार की योजना विकसित भारत बिल्डथॉन के तहत खुटार के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की छात्राओं ने मंगलवार को कार्यक्रम का प्रसारण देखने के साथ ही किसानों की समस्याओं को देखते हुए कीटनाशक किट तैयार की।
स्कूल की वार्डन किरन वाजपेयी ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय ने नीति आयोग और अटल नवाचार मिशन के साथ मिलकर विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 की शुरुआत की है। यह राष्ट्रव्यापी पहल कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों में रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके तहत भाग लेने वाली टीम को एक विषय चुनना होगा और उससे जुड़ी किसी समस्या की पहचान करनी होगी।
इसके बाद टीम को दो से पांच मिनट का एक वीडियो तैयार करना होगा। इसमें समस्या, प्रस्तावित समाधान, उसकी कार्यप्रणाली और संभावित प्रभाव को दर्शाया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूल की छात्रा साबरीन बानो, मानता, प्रांशी, सिंपल, रागिनी आदि ने कीटनाशक किट तैयार की और उसके बारे में जानकारी दी। संवाद