फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उपकेंद्र में पानी भरने पर अवर अभियंता ने लोगों को बचाया

विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों को सुर​क्षित स्थान पर पहुंचाते जेई आदर्श कुमार। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्रा नदी के उफराने के बाद बरेली मोड़ स्थित आवास विकास उपकेंद्र में जलभराव होने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली बंद होने के बाद उपकेंद्र के जेई आदर्श कुमार ने अपने साथी गौरव के साथ 40 लोगों को बाढ़ के पानी से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गर्रा नदी का पानी आवास विकास स्थित उपकेंद्र में भरने के बाद स्टाफ पॉवर हाउस की दूसरी मंजिल पर शिफ्ट हो गया। उन्हें उम्मीद थी कि पानी कम हो जाएगा। शाम तक भयावह स्थिति होने पर जेई आदर्श कुमार ने निकलने के लिए ट्रैक्टर का इंतजाम कराया।
उनके साथी अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के जेई ब्रजेश कुमार, रोजा के अवर अभियंता अजय यादव को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। शुक्रवार को जेई आदर्श कुमार अपने साथी गौरव के साथ फिर से सेवा कार्य में जुट गए। उन्होंने ट्रैक्टर से कांशीराम कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी और मौजमपुर में बाढ़ के पानी में घिरे लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें