फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता जितेंद्र प्रसाद को जयंती पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

विज्ञापन
शाहजहांपुर में स्व जितेंद्र प्रसाद की जयंती पर उनकी समाधि पर पुष्पांजलि करते भाजपा केकार्यकर्त? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता जितेंद्र प्रसाद की 83वीं जयंती पर शुक्रवार को कांग्रेस जनों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रसाद भवन परिसर स्थित उनकी समाधि पर फूल चढ़ाए और टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय में गोष्ठी कर जनपद समेत देश-प्रदेश के विकास में उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन

प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने सपरिवार सबसे पहले पिता की समाधि पर पहुंचकर उन्हें मौन श्रद्धांजलि दी और काफी देर तक पिता से जुड़ीं अतीत की यादों में खोए रहे। भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह व चेतराम, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भन्नू, भाजपा नेता कौशल मिश्रा, विनीत मिश्र, मंत्री के कैंप कार्यालय सचिव राजीव सिंह, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष मनेंद्र सिंह चौहान, हाल ही में सपा से भाजपा में शामिल हुए प्रदीप पांडेय, राजकमल वाजपेयी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख क्षमा वर्मा आदि ने दिवंगत नेता को समाधि पर जाकर नमन किया।
मंत्री जितिन प्रसाद ने दिवंगत नेता को श्र्द्धांजलि देने आए उनके राजनीतिक जीवन के साथियों से मुलाकात कर उनके संस्मरण सुने और मार्गदर्शन बनाए रखने का अनुरोध किया। उधर, पार्टी कार्यालय राजीव भवन पर सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। गोष्ठी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि देश ही नहीं, विदेश में भी उनके नाम का डंका बजा।
विज्ञापन

उन्होंने जनपद में विकास के कई प्रतिमान स्थापित कर हजारों परिवारों को रोजगार से जोड़ा। महानगर अध्यक्ष पवन सिंह के संचालन में हुई गोष्ठी में एआईसीसी सदस्य अशफाक उल्ला खां, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, वरिष्ठ नेता कृष्ण विनोद मिश्रा, सुनील गुप्ता,फुरकान अहमद कुरैशी, गौरव त्रिपाठी, करुणेश अवस्थी, संतोष गुप्ता, हरनाम कटियार, निरंजन गर्ग, राकेश मिश्रा, आमिर पठान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें