फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी

विज्ञापन
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बोलते वक्ता - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर और विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिविर व प्रदर्शनी का उद्घाटन कॉलेज की शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग की सहायक अध्यापिका व राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी अनुराधा ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में शासन-प्रशासन, न्याय विभाग, पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग व अन्य विभागों की तरफ से उनके द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशुतोष तिवारी ने कहा कि हम सभी को नारी का सम्मान करना चाहिए। आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को महिलाओं के साथ यौन व घरेलू हिंसा, दहेज विरोधी कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. रोहताश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, डीपीओ युगल किशोर, महिला थाना प्रभारी परमेश्वरी, रेखा शर्मा, नंदनी सक्सेना, साजदा परवीन, गुलिस्ता खान, सुरेंद्र पाल सिंह यादव, दपिंदर कौर, प्राचार्या डॉ. कनक रानी, मोहम्मद अफजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें