जानवी को सम्मानित करते प्रबंधक राजकुमार खंडेलवाल
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा जानवी तिवारी ने पहले ही प्रयास में अपने सपनों को पूरा कर लिया है। उसने नेशनल इंस्टटी्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम में 14वां स्थान पाया है। महिला वर्ग में उसका नौवां स्थान है। जानवी की सफलता से स्कूल प्रबंधन, शिक्षक तथा उनके माता-पिता सभी का सिर फक्र से ऊंचा उठ गया है।
स्कूल प्रबंधक राजकुमार खंडेलवाल ने बताया कि अनूप कुमार तिवारी की पुत्री जानवी प्राइमरी कक्षा से तक्षशिला पब्लिक स्कूल की छात्रा रही है। पढ़ाई में अच्छी होने के साथ ही वह स्कूल के सभी क्रियाकलापों में हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रही है। कॉलेज की हेड गर्ल भी रही है। निदेशक अरुण कुमार खंडेलवाल ने जानवी को शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्य प्रखर खंडेलवाल ने आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जानवी तिवारी ने बताया कि उसका हमेशा से ही फैशन डिजाइनर बनने का सपना रहा है। माता-पिता तथा शिक्षकों के आशीर्वाद से वह पूरा हो गया है।