फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंवाद कार्यक्रम में एकजुट होने की अपील

विज्ञापन
शाहजहांपुर के रौंसर कोठी में सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते एससी एसटी आयोग उत्तर प्र? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सविता, नाई, श्रीवास्तव समाज का सम्मेलन व जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को रौसर कोठी स्थित लॉन में हुआ। इसमें समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एससीएसटी आयोग के पूर्व सदस्य व सविता समाज के राष्ट्रीय सचिव संजय विद्यार्थी ने कहा कि सपा को छोड़कर किसी भी दल ने हमारे समाज के लिए कहीं कुछ नहीं किया। सिर्फ शोषण और उत्पीड़न ही किया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भविष्य में सपा की सरकार बनने पर सैलून व पार्लर संचालकों के लिए अनुदान और समाज के लोगों को सम्मान देने का संकल्प लिया है। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर सभी वर्गों के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाया।
पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, सविता समाज के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, सपा जिला महासचिव रणंजय सिंह, ददरौल विधानसभा के प्रभारी राजेश वर्मा ने सपा सरकार की नीतियों से अवगत कराया। सपा जिला महामंत्री कपिल वर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, विजेंद्र श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, रामलड़ैते श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, कपिल श्रीवास्तव, वेद प्रकाश, विनोद राठौर, सनी राठौर, अनिल वर्मा, सुनील वर्मा, राकेश वर्मा, बृजेश वर्मा, गंगा सरण वर्मा, रामवीर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें