फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा के स्वागत के लिए सज गए घर और मंदिर

विज्ञापन
शाहजहांपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या बिजली की झालरों से सजा गया श्री बाबा विश्वन - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। योगिराज श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए रविवार को घरों और मंदिरों में तैयारियां की गईं। मंदिरों को खासतौर से सजाया गया। साथ ही घरों में भी आकर्षक झांकियां सजाने की तैयारी कर ली गई हैं। रविवार को दिनभर बाजार में खरीदारी हुई।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था। श्री दुर्गा माता मंदिर के पुजारी अरुण कुमार शुक्ल शास्त्री ने बताया कि इस साल श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव घरों में व मंदिरों में सोमवार को मनाया जाएगा। अष्टमी तिथि रविवार को रात 10 बजकर 10 मिनट से शुरू हो जाएगी, जो कि 30 अगस्त सोमवार को रात 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगी।
रोहिणी नक्षत्र भी सोमवार सुबह छह बजकर 41 मिनट से प्रारंभ होकर मंगलवार को सुबह नौ बजकर 18 मिनट तक रहेगा। कहा कि ऐसा संयोग कई वर्षों के बाद हो रहा है। इस दिन ऊं वसुदेव सुतं देवं कंस चाणूर मर्दनम। देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम। श्लोक का पाठ व मनन करने से पारिवारिक सुख समृद्धि और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती रहती है। किसी भी प्रकार के व्रत और जप, तप में श्रद्धा-निष्ठा का महत्व सर्वोपरि है।
विज्ञापन

शहर के टाउनहाल में बाबा विश्वनाथ मंदिर, पोस्ती पाकड़ के पास बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, कृष्णानगर तथा रामनगर स्थित मंदिरों को फूलों और बिजली की झालरों से सजाया गया। इसके साथ ही घरों में भी जन्माष्टमी मनाने के लिए तैयारी की गईं।
कान्हा के शृंगार के सामान से बाजार रहे गुलजार
रविवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में जन्माष्टमी के लिए लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। महिलाएं, पुरुष तथा बच्चे भी बाजार में सजी दुकानों पर कान्हा की मूर्ति, मुकुट, बंधनवार, मोरपंख, पोस्टर और कपड़े खरीदते देखे गए। बहादुरगंज, चौक मंडी, जलालनगर बजरिया में बालगोपाल की मूर्ति 50 से लेकर 500 रुपये, झूला 150 से 700 रुपये, बंधनवार 25 से 300 रुपये, मोरपंख 5 से 10 रुपये में बेचे गए। जन्माष्टमी पर भगवान के जन्म पर नार वाले खीरे को काटने की परंपरा है, जिसकी वजह से खीरे के रेट आसमान पर पहुंच गए। नार वाला एक खीरा 20 रुपये तक बेचा जा रहा है।
मंदिरों के अंदर और बाहर सुरक्षा बल रहेगा तैनात
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में भीड़ जुटेगी। इसको ध्यान में रखकर पुलिस व प्रशासन ने भी कमर कस ली है। सोमवार को मंदिर और उसके आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही मंदिरों में कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश भी दिए हैं। लोगों ने मंदिर में मास्क लगाकर आने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की गई है। मंदिर कमेटियों की तरफ से इंतजाम किए हैं।
ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग
शाहजहांपुर। लीड कॉन्वेंट में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूपों में सजकर प्रतिभाग किया। मटकी फोड़ते हुए कन्हैया के रूप में सजे बच्चे को खूब पसंद किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या तराना जमाल ने कहा कि स्कूल के बच्चों ने उत्साह के साथ कान्हा का जन्मोत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें