शहीद द्वार में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करते हुए जल निगम के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : टूंडला में पत्रकारों से वार्ता करते विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर संवाद
शाहजहांपुर। शहीद द्वार पर बहुमंजिला कार पार्किंग और तारामंडल का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोग जल आपूर्ति के लिए परेशान हैं। सोमवार को भी पाइप लाइन ठीक नहीं हो पाई। इसकी वजह से करीब सात सौ परिवार पानी की किल्लत से जूझते रहे। लाइन ठीक होने में अभी दो दिन और लग जाएंगे।
तारामंडल और बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण के लिए बेसमेंट का निर्माण हो रहा है। इस दौरान खोदाई कार्य के दौरान करीब एक सप्ताह पहले ओवरहेड की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे टाउनहॉल, लाल इमली चौराहा, खिरनीबाग, कटियाटोल, बहादुरगंज, बाडूजई, चमकनी करबला आदि मोहल्लों की पानी आपूर्ति बंद हो गई।
जल निगम के इंजीनियर और कर्मचारी पाइप लाइन को सही करने में जुटे हुए हैं। अब तक पाइप लाइन ठीक नहीं हो पाई है। जल निगम के एक्सईएन मोहम्मद अयाज ने बताया कि टीम काम पर लगी हुई है। दो दिन में पूरी तरह से आपूर्ति शुरू हो जाएगी।