फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गैर पंजीकृत 40 मैरिज लॉन के विरुद्ध जारी किए गए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में गैरपंजीकृत मैरिज लॉन के विरुद्ध प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 40 मैरिज लॉन संचालकों के विरुद्ध नोटिस जारी किए गए हैं। 21 दिन में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर प्रशासन इनको सील करने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

सराय एक्ट के तहत ऐसे स्थान आते हैं जहां पर ठहरने की व्यवस्था हो। इसमें मैरिज लॉन, यात्री निवास, विश्राम स्थल शामिल होते हैं। इनका पंजीकरण कराना जरूरी होता है। शहर में करीब 50 से 60 मैरिज लॉन हैं। इनमें से 10 से 12 ही पंजीकृत हैं। अधिकतर बगैर पंजीकरण के चल रहे हैं। पंजीकरण के लिए बिजली का कनेक्शन, प्रदूषण और अग्निशमन विभाग की एनओसी, एसडीएम या तहसीलदार की रिपोर्ट, विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास होना जरूरी है। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। मुस्लिम समाज के लोगाें की शादियां हो रहीं हैं जबकि 18 नवंबर से सहालग शुरू हो रही है। प्रशासन की तरफ से नोटिस जारी होने पर संचालक पंजीकरण कराने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

गैर पंजीकृत 40 मैरिज लॉन के विरुद्ध नोटिस जारी किए गए हैं। संचालकों को 21 दिन का समय दिया गया है। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें