फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को समर्पित किया  अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

Fri, 12 Aug 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
पर्यावरण को समर्पित किया  अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शिक्षण संस्थाओं में पौधरोपण अभियान चलाकर इस दिवस को पर्यावरण को समर्पित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालयोें समेत अन्य शिक्षण संस्थाओं में एनसीसी कैडेट्स समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर युवा दिवस को सार्थक बनाया।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है। युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी धरोहर होती है। उन्होंने युवाओं से आह्ववान किया कि वह अपनी ऊर्जा और लगन से राष्ट्र को ऊंचाइयां प्रदान करें। 
मेजर डॉ. नसीमुश्शान खां ने कहा कि युवा शक्ति यदि संगठित होकर कार्य करे तो किसी भी लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है। इसके बाद सभी ने कॉलेज परिसर में पौध रोपित की। पौध रोपित करने वालों में सीनियर अंडर ऑफीसर मो. इमरान खां, अंडर ऑफीसर गोपाल यादव, राहुल सिंह, गौरव अग्निहोत्री समेत कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी शामिल रहे। 
विज्ञापन

एसएस कॉलेज में भी अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर्यावरण को समर्पित किया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने नवादा इंदेपुर, अजीजगंज, कांशीराम कालोनी आदि क्षेत्र के रैली निकालकर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया। रैली को प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने झंडी दिखाकर रवाना किया। समापन पर लेफ्टिनेंट डॉ. एमएस शुक्ला के नेतृत्व में कैडेट्स और अन्य विद्यार्थियों ने स्टाफ के सदस्यों के साथ कॉलेज परिसर में पौध रोपित की। रैली तथा पौध रोपित करने वालों में सीनियर अंडर ऑफीसर आनंद कुमार, अंडर ऑफीसर अमन मिश्रा, पुनीत मिश्रा, विश्वनाथ चौहान, शरदवीर सिंह, अंजली मौर्या, आनंद बाबू, अनुभव हितकारी, मनोज कुशवाहा, अवरीश सिंह, मोहित यादव, दुर्गा, सत्यम मिश्रा आदि शामिल रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए उद्यान प्रमुख आचार्य शशांक शेखर के नेतृत्व में आचार्यों और छात्र-छात्राओं ने पौध रोपित की। इस अवसर पर हुई भाषण प्रतियोगिता में अरुण कुमार, अंशुमान मिश्रा, आदर्श, आयुष्मान को विजेता घोषित किया गया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार तिवारी, गौरव, प्रमोद, चंद्रमोहन, अखिलकांत, अरुण, राम मोहन, सुधा, रेनू आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। 
छावनी परिषद में महिंद्रा फाइनेंस ने लगाए पौधे
छावनी परिषद में महिंद्रा फाइनेंस की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने क्लीन एंड ग्रीन इंडिया का नारा देते हुए बड़ी संख्या में पौध रोपित की। पौध रोपित करने वालों में छावनी परिषद के सीईओ सत्यम मोहन, उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, प्रदीप कुमार, पीयूष सक्सेना, नितीश गुप्ता, सुनील, बाल मुकुंद, जफरुद्दीन, रजत पांडेय, आशू, राघवेंद्र आदि ने नीम, पीपल, आम, पाकड़, गुलमोहर, जामुन आदि के पौधे रोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें