फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा-सीतापुर के बीच इंटरलॉकिंग का काम शुरू

विज्ञापन
रोजा-सीतापुर लाइन पर इंटरलॉकिंग का काम करते मजदूर - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा-सीतापुर रेल लाइन दोहरीकरण के लिए इंटरलॉकिंग का काम रविवार को शुरू हो गया। इसके लिए रेलवे ने मंडल में 11 अप्रैल तक मेगा ब्लॉक लिया है। इसके चलते कुछ ट्रेनें रद्द रहीं, तो कई को मार्ग बदलकर चलाया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर बाद 2:30 बजे तक अप और डाउन दोनों लाइन पर ब्लॉक लिया रहा। इस बीच रेल पटरियों को दुरुस्त किया गया। वहीं, कुछ जगह स्लीपर चेंज किए गए। इस कारण रोजा-सीतापुर के बीच किसी भी ट्रेन का आवागमन नहीं हुआ।
यात्रियों का कहना था रेल प्रशासन पहले से सूचित नहीं करता है, जब रेलवे प्लेटफार्म पर टिकट लेने जाओ तो पता लगता है कि आज ब्लॉक है और कोई ट्रेन नहीं चलेगी। जिस कारण बस से यात्रा करना पड़ता है। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि सीतापुर तीन से 11 अप्रैल तक का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें