फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने धान क्रय केंद्रों का लिया जायजा, किसानों ने की शिकायत

विज्ञापन
बंडा में धान क्रय केंद्र पर अभिलेख चेक करते एसडीएम - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
बंडा। एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव ने बुधवार को मंडी पहुंचकर धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और किसानों की समस्याएं सुनी। इस दौरान किसानों ने बिचौलियों का धान तौलने की शिकायत की। एसडीएम ने मंडी में क्रय केंद्रों पर अभिलेख चेक किए। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ केंद्र प्रभारी बिचौलियों के माध्यम से धान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

बंडा के हरि सुमिरन ने बताया कि वह 14 दिन पहले धान लेकर सेंटर आए थे। अभी तक उनका धान नहीं तौला गया है। उनका टाकन भी निरस्त कर दिया है। आरोप था कि केंद्र प्रभारियों ने केंद्र पर दलाल लगा रखे हैं, जो किसानों से सांठगांठ कर डेढ़ सौ रुपये से ढाई सौ रुपये प्रति क्विंटल तक सुविधा शुल्क लेकर धान की तौल करवा रहे हैं।
किसान रंजीत सिंह ने बताया कि एक केंद्र पर बड़ा धान के बड़े ढेर तौले जाते हैं और एक एक ढेर में कई किसानों के कागज लगा दिए जाते हैं। किसानों का धान तौलने की अनदेखी की जाती है। इस पर एसडीएम ने एसएमआई को शिकायतों की जांच कर कार्रवाई करने और किसानों का धान तुलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें