शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज की एनएसएस इकाई व वैगन आउटरीच संस्था ने रविवार को संयुक्त रूप से ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया। इसका विषय ‘फूड प्लैनेट एंड हेल्थ’ रहा।
मुख्य वक्ता संस्था के सदस्य अभिषेक दुबे ने कहा कि हम पशु आधारित भोज्य पदार्थों को त्यागें और पौध आधारित भोजन को दिनचर्या में शामिल करें। पौध आधारित भोजन में ज्यादा पौष्टिक तत्व शामिल होते हैं। पशु आधारित भोजन से होने वाले कैंसर कारक से बचा जा सकते हैं।
एनएसएस शिविर के बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि जनता इंटर कॉलेज के अध्यापक विवेक यदुराज व विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षक प्रियंका चौधरी ने स्वयंसेवकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार यादव, आयुष मिश्रा, नैंसी गुप्ता, आदर्श दीक्षित, मनमोहन सक्सेना, आकाश, दीक्षा सिंह, उपासना, संदीप, तुषार, अभिषेक सिंह, प्रवीण सक्सेना, अभिषेक मिश्रा, संध्या शर्मा, निहारिका आदि मौजूद रहे।