फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गन्ना तौल को लेकर विवाद में केंद्र प्रभारी के भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। उखरी गांव के गन्ना क्रय केंद्र पर मंगलवार को सुबह गन्ने की तौल कराने में जल्दबाजी को लेकर विवाद होने पर एक युवक ने केंद्र प्रभारी अभिषेक सिंह के छोटे भाई विवेक को पीटा और ईंट मारकर घायल कर दिया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह क्रय केंद्र पर पहुंचे किसानों की गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की क्रमवार तौल कर रहे थे। तभी क्रम संख्या आठ पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली को गांव के एक युवक ने लाइन से हटा कर कांटे पर तौल कराने के लिए आगे लगा दिया। लाइन में लगे किसानों के विरोध करने पर उन्होंने युवक से अपनी ट्रैक्टर ट्राॅली निर्धारित क्रम पर लगाने के लिए कहा।
इसी बात को लेकर विवाद बढ़ने पर वहां पहुंचे उनके छोटे भाई विवेक के साथ आरोपी ने मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी के ईंट मारने से विवेक को काफी चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर घायल युवक का मेडिकल कराने के साथ मामले की जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें