फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घने कोहरे में ट्रक से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की रात घने कोहरे के दौरान सिउरा मोड़ के पास फतेहगंज पूर्वी की ओर से आ रही बाइक एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे शाहपुर खितौआ गांव के हरिओम शर्मा और पीछे बैठे रचित गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में बाइक का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। वहां दोनों को प्राथमिक उपचार दिलाकर उनके घरवाले बरेली के एक अस्पताल ले गए। वहां दोनों युवकों की हालत चिंताजनक बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें