फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्रा नदी किनारे चल रहीं अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी

विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी थाने में पुलिस की गिरफ्त में अवैध असलाह बनाने वाला व्यक्ति - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गर्रा नदी के किनारे जंगल में ग्राम भरगवां निवासी सुखदेव को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध असलाह व उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर रात साढ़े 12 बजे जंगल कटरी के पास चंदगोई गांव में गर्रा नदी के किनारे छापा मारा। यहां अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाने के आरोपी सुखदेव को हिरासत में लिया। पुलिस ने 12 बोर की एक बंदूक, कारतूस, 315 बोर की पौनिया और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। सुखदेव पर पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अवैध शस्त्र बनाने व रिपेयरिंग का काम करता था। शस्त्रों को बनाकर दो से तीन हजार रुपये में बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें