फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़कों पर घूमते छुट्टा पशुओं से आए दिन हो रहे हादसे

Wed, 19 Mar 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अल्हागंज में कॉलेज मैदान पर बैठा गोवंशीय पशुओं का झुंड। संवाद
विज्ञापन
अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे सहित नगर की प्रमुख सड़कों पर छुट्टा पशुओं की बढ़ती तादाद से आए दिन हादसे हो रहे हैं और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। मुख्य बाजार में पशुओं के झुंड रात में आपस में लड़ते हैं। अक्सर कुत्ते इन पशुओं को दौड़ा लेते हैं और उनकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

हाल ही में मोहल्ला दखिनौआ के मोहन सिंह की अबोध बेटी इन पशुओं के हमले से बाल-बाल बची। आपस में लड़ते पशुओं के बीच से उसे बचाने के प्रयास में मोहन सिंह के चोटें आ गईं। हाईवे पर पशुओं से टकराकर कई लोग घायल हो चुके हैं। नगर क्षेत्र में मुख्य बाजार समेत अलग अलग स्थानों पर 40-50 पशु सड़कों पर घूमते या बैठे दिख रहे हैं, लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा रहा है। नगर पंचायत के ईओ शैलेंद्र कुमार का कहना है कि नगर की दोनों गोशालाओं में लक्ष्य से 10-15 पशु अधिक होने के कारण वहां ज्यादा पशु रखना संभव नहीं है। उन्हाेंने बताया कि छुट्टा पशुओं के पुनर्वास को अधिकारियों से विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें