फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों व भतीजे को फर्जी मामले में फंसाए जाने पर शुरू की भूख हड़ताल

विज्ञापन
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठे मदनापुर क्षेत्र के लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना मदनापुर के गांव बरुआ पट्टी सनायक निवासी नन्हे सिंह मंगलवार को कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठे। इस बीच उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी दिया। इसमें उन्होंने अपने दो बेटे व एक भतीजे को रंजिशन फंसाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नन्हे ने बताया कि उनके भाई की हत्या 29 अगस्त, 2021 को कर दी गई थी। हत्या के आरोप में एक व्यक्ति के दो बेटे जेल गए थे। बाद में उसी व्यक्ति ने अपनी बेटी से दुष्कर्म का आरोप उनके दो बेटों और भतीजे पर लगा दिया। इस संबंध में थाना मदनापुर में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
आरोप है कि पुलिस उनकी एक सुनने को तैयार नहीं है। इसकी वजह से उन्हें भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होना पड़ा। उनकी मांग थी कि मामले की जांच कर न्याय दिलाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें