फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती को पुनर्जीवित करने के लिए आज बनेगी मानव शृंखला

विज्ञापन
पुष्कर से जल लेकर पुवायां रवाना होते लोकभारती कार्यकर्ता - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। गोमती नदी को पुनर्जीवन अभियान के तहत लोकभारती की ओर से बाबा मस्तान घाट, बाबा लक्ष्मण दास घाट और पन्नघाट पर बृहस्पतिवार को जन जागरूकता कार्यक्रम होगा। मस्तानघाट से पन्नघाट तक छह मिलोमीटर की मानव शृंखला बनाई जाएगी और नदी तट पर बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के तहत जलशक्ति मंत्री दिन में साढ़े 11 बजे मस्तान घाट और लक्ष्मणदास घाट पर पौधरोपण करेंगे और 12.15 पर पन्नघाट पर गोष्ठी को संबोधित करेंगे। पन्नघाट पर वह मानव शृंखला का हिस्सा बनेंगे। इसके बाद शाहजहांपुर के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में 2.45 तक जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से मिलेंगे। तीन बजे से वह विकास भवन में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और पंचायती राज मंत्री की हर घर जल उत्सव योजना के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हिस्सा लेंगे। चार बजे से उनकी अधिकारियों के साथ बैठक होगी। कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक चेतराम, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णचंद्र मिश्रा सहित कई विधायकों के मौजूद रहने की उम्मीद है।
लोकभारती ने कार्यक्रम के लिए गोमती नदी के किनारे के गांवों में लोगों से संपर्क कर मानव शृंखला का हिस्सा बनने और गोमती पुनर्जीवन अभियान में भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम में लोकभारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेंद्र सिंह, सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय, संपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण चौधरी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान पन्नघाट पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। लोकभारती से जुड़े नीरज सिंह ने बताया कि जलशक्ति मंत्री का कार्यक्रम देर शाम तक मिल जाएगा।
विज्ञापन

पुष्कर से लाया जलकलश पन्नघाट पर होगा स्थापित
लोकभारती के कार्यकर्ताओं की एक टोली पुष्कर सरोवर से एक जलकलश लेकर बुधवार को पुवायां पहुंची। इस जलकलश में क्षेत्र के तालाबों का जल मिलाकर कर पन्नघाट पर स्थापित किया जाएगा। जलशक्ति मंत्री जलकलश का पूजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें