फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश और ठंडी हवा चलने से गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बुधवार को बारिश के दौरान छाता लगाकर जाती युवतियां । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीते दिन बूंदाबांदी और बारिश के बीच धूप निकलने से वातावरण में उमस के साथ गर्मी बढ़ी तो रात में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। बुधवार को वायुदाब में कमी के कारण सुबह से बादल गहराने शुरू हुए और दस बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब तीन घंटे तक रिमझिम फुआरे गिरने और ठंडी हवा चलने से अधिकतम तापमान पांच डिग्री घटकर 30 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के बाद तक रिमझिम फुआर गिरने का सिलसिला जारी रहा। शाम तक करीब तीन मिमी बारिश होने से वातावरण में आर्द्रता बढ़कर 94 प्रतिशत हो गई। नम हवा ठंडी होकर चली तो जनजीवन को उमस और गर्मी से काफी राहत मिल गई। हालांकि तीन घंटे तक लगातार बूंदाबांदी से शहर में सड़कों पर जगह-जगह कीचड़ से फिसलन पैदा हो गई। उन सभी स्थानों पर लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जहां सीवर लाइन डालने के लिए मशीन से सड़कों की खोदाई की जा रही है।
इस कारण घंटाघर से लेकर लाल इमली चौराहा, गर्रा पुल से कनौजिया तिराहे तक और चौक क्षेत्र में लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। सड़कों पर खोदी गई मिट्टी बहने से इतनी फिसलन हो गई कि कई दोपहिया वाहन चालक गिरते देखे गए।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रात से वायुदाब में सामान्य से करीब 15 अंक की गिरावट होने के कारण रात में हवा की गति थमने से सुबह बारिश का माहौल बना, लेकिन अपेक्षित वर्षा नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि अभी बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से 12 अंक नीचे बना हुआ है इसलिए बृहस्पतिवार को भी दिनभर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें